गिरिडीह लोकसभा चुनाव,2024 का क्या है समीकरण ! समझने की कोशिश करते है। Giridih LokSabha Election, 2024

 गिरीडीह लोकसभा का महत्त्व:

गिरिडीह लोकसभा  543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जो भारत की चुनावी राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस क्षेत्र में गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिला शामिल है। इस संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों ( गिरिडीह,डुमरी, गोमिया, बेरमो, तुंडी व बाघमारा) को शामिल किया गया है। राजनीतिक दृष्टिकोण से गिरिडीह लोकसभा हमेशा से ही सुर्खियों का केंद्र बनता आया है और 2024 के चुनाव में मानों यहां राजनीति ने आग ही लगा दी हो।


                                    गिरिडीह क्षेत्र पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ है । इतिहास के मुताबिक यहां मुगलों का शासन रहा। साथ ही जैनियों के 23 वे और प्रमुख तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान  यहां विराजमान हैं। नोबल पुरस्कार विजेता व महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु  का जन्मस्थली है। इसके अलावा अबरक व कोयला जैसे खनिजों का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है।


गिरिडीह सीट का चुनावी इतिहास :

बात करें विगत चुनाव की तो 2019 के चुनाव में गिरिडीह से कुल 15 उम्मीद्वार ने अपना दावा पेश किया था। आंकड़ों के मुताबिक, इस सीट पर कुल 11,06,918 मतदाताओं ने भाग लिया था, जिसमें पुरूष मतदाता 7,69,909, महिला मतदाता 5,26,778, एस. सी मतदाता 1,90,841, एस. टी मतदाता 2,58,395 तथा मुस्लिम मतदाता 2,86,800 थे। 2019 में कुल मतदाता प्रतिशत 67.11% था। इस सीट से AJSU प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी  ने 6,48,277 वोट (58.55%) प्राप्त कर विजय पताका फहराया। वही JMM प्रत्याशी जगरनाथ महतो  ने 3,99,930 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। दोनों प्रतियाशियो के बीच जीत का अंतर 2,48,347 वोट रहा था। BJP इस चुनाव में काफी पीछे छूट गई। वही नाटो को 19,708 वोट मिले।


2024 में गिरिडीह सीट का हाल!

इस बार गिरिडीह क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण पिछले चुनावों से बिलकुल अलग है। एक नया चेहरा के रूप में "टाइगर जयराम महतो" लोगों के बीच उभरकर सामने आए हैं। इनके आंदोलनों के प्रभाव में आकर गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में सभी पार्टियों ने स्थानीय लोगों को उम्मीद्वार के रूप में खड़ा किया है। परंतु गिरिडीह लोकसभा में चुनाव का हलचल सबसे अधिक है ,इसका कारण खुद टाइगर जयराम महतो हैं। इन्होंने गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए खुद को JLKM (झारखंडी लोकतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा) पार्टी से प्रत्यासी के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है जिससे अन्य पार्टियों में हड़कंप मच गया है। गिरिडीह तो छोड़िए झारखंड समेत पूरे भारत में जयराम की चर्चा जोरों -शोरों से है। वहीं गिरिडीह लोकसभा में दूसरी तरफ AJSU की ओर से चंद्र प्रकाश चौधरी को टिकट दिया गया है जो वर्तमान में गिरीडीह के M.P के रूप में कार्यरत है, तो JMM की ओर से मथुरा प्रसाद को सीट दिया गया है। 

देखिए रोचक जानकारी -



                                          गिरिडीह में मतदान 25 मई,2024 को होगा, तो मतगणना 4 जून,2024 को किया जाएगा। ये देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनावी महासंग्राम में कौन, किसपे भरी पड़ता है और किसे मूह के बल मात खानी पड़ेगी। हालांकि तीनो प्रत्यासी एक ही जाती व कुड़मी समुदाय से आते है तो ये v अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनावी मैदान का ये मुकाबला जोरदार होगा।

            "जय झारखण्ड,जोहर झारखंड"

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लोकसभा चुनाव 2024, धनबाद लोकसभा की चुनावी माहौल पर एक नजर ! (लोकसभा चुनाव 2024)

Covisheild side effects: Is AstraZeneca vaccine cause of heart attack? (कोरोना वेक्सीन "Heart Attack" का कारण)